Sunglasses स्टाइल स्टेटमेंट के अलावा आपकी आंखों को तेज़ धूप से बचाने का काम करता है।
ये सिर्फ अब एक फैशन का हिस्सा नहीं है बल्कि ये आंखों को कई फायदे देता है।
धूप का चश्मा आंखों को हानिकारक पदार्थों और सूरज की यूवी किरणों के प्रभाव से बचाता है।
अगर आप धूप का चश्मा नहीं लगाते, तो समय के साथ ड्राई आइज़, संकरी आंखें, मोतियाबिंद और ग्लॉकोमा हो सकता है।
जिससे न सिर्फ आंखें कमज़ोर होती हैं, बल्कि रोशनी भी जा सकती है।
सनग्लासेज़ पहनने से सूरज की यूवी किरणों से आंखों को बचाया जा सकता है।
आंखें प्रदूषण और धूल से भी सुरक्षित रहती हैं।
यह सूरज की तेज़ रोशनी को आंखों तक पहुंचने से बचाते हैं, जिससे सिर दर्द या फिर आंखों में पानी आने जैसे समस्याएं नहीं होतीं।
लंबी समय तक धूप में रहने से आंखों के आसपास की त्वचा पर कैंसर को जोखिम बढ़ जाता है, सनग्लासेज़ यह ख़तरा भी कम करते हैं।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !