पहले ग्लिसरीन, नारियल का तेल और गुलाब जल को मिक्स कर लें और बालों पर लगाएं। स्कैल्प और बालों की लेंथ दोनों में ये 30 से 40 मिनट के लिए लगा कर , बालों को फोल्ड कर ले। अब बालों को साधारण पानी से वॉश कर ले।
एक बाउल में एलोवेरा जेल, गुलाब जल और दही का मिश्रण बनाकर बालों में लगाएं। 40 से 50 मिनट रुके और फिर बालों को शैंपू से वॉश कर लें। हफ्ते में 2 बार इसे इस्तेमाल करे।
गुलाब जल, शहद और ऑलिव ऑयल इन तीनों को मिक्स कर बालों में अच्छी तरह से मसाज करके लगाएं। 5 मिनट के लिए हॉट टॉवल ट्रीटमेंट दें और फिर 30 मिनट रुके। बस बालों को शेंपू से वॉश कर लें।