मेहमानों को खिलाएं सोया चिली!

इस बार मेहमानों को सोया चिली बनाकर खिलाएं।

इस स्टार्टर की खासियत है कि इसे वेज और नॉन वेज दोनों ही लोग पसंद करेंगे।

सोया चिली बनाने की सामग्री

सोयाबीन नगेट्स सौ ग्राम. लहसुन का पेस्ट आधा चम्मच. तेल दो चम्मच. बारीक कटा हरा प्याज एक कप, कटी हुई हरी मिर्च दो, सोया सॉस दो चम्मच, विनेगर दो चम्मच, नमक स्वादानुसार।

सोया चिली बनाने की विधि

सोयाबीन नगेट्स को आधे घंटे के लिए गर्म पानी में भिगोकर छोड़ दें। आधे घंटे बात इन्हें निकालकर अच्छे से निचोड़ लें। अब एक बाउल में सोया नगेट्स, एक चम्मच नमक और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

मिलाने के बाद सोया नगेट्स को आधे घंटे के लिए मैरिनेट होने को रख दें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। उसमे हरे प्याज को डालकर थोड़ी देर भूनें।

हरी मिर्च डालें और साथ में नमक, सोया सॉस. व्हाइट विनेगर और मैरिनेट हुए सोयाबीन नगेट्स डालें। अच्छे से मिलाकर दो से चार मिनट भूने और गैस से नीचे उतार दें।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!