Snapchat के नए फीचर है मजेदार!

साल 2021 में भारत में Snapchat का यूजर बेसकरीब 100 मिलियन यूजर्स का था,

वहीं तेजी से उभरती कंपनी ने अपना यूजर बेस 200 मिलियन यूजर्स का कर लिया है।

अब यूजर्स को लुभाने की ही कड़ी में कंपनी ने कुछ नए एआई टूल पेश किए हैं।

स्नैपचैट की पैरेंट कंपनी स्नैप ने अपने Snap Partner Summit 2023 इवेंट में यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कुछ नए फीचर्स को पेश किया है।

कंपनी ने signature story formats में कुछ नए ऑप्शन जोड़े हैं।

इसके अलावा कंपनी ने अपने सालाना इवेंट में fresh Calling Lenses और स्नैप मैप के लिए location-sharing ऑप्शन को पेश किया है।

कंपनी ने क्रिएटर्स के लिए मॉनेटाइजेशन और इंगेजमेंट में कुछ नए प्रोग्राम को पेश किया है, ताकि वे आसानी से अपनी ऑडियंस को हैंडल कर सकें।

कंपनी ने अपने इस समिट में नए कॉलिंग लेंस को पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान बिना किसी ग्रिड के एक ही फ्रेम में साथ नजर आ सकेंगे।

इसी तरह स्टोरीज में दो नए ऑप्शन After Dark और Communities लाए गए हैं।

After Dark की मदद से लेट नाइट इवेंट्स को कवर किया जा सकेगा।

वहीं दूसरी ओर, Communities फीचर की मदद से यूजर अपने आइडिया दूसरे क्लासमेट्स तक पहुंचा सकेगा।

इसी तरह नए लोकेशन शेयरिंग ऑप्शन की मदद से लैंडमार्क को 3डी में डिस्प्ले किया जाएगा।

इतना ही लाइव लोकेशन शेयरिंग के दौरान दोस्त यूजर का Bitmoji, aka, cartoon avatar देख सकेंगे।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!