अब गर्मियों का मौसम आ ही गया है ऐसे में स्किन टैन की समस्या होना लाजमी है।
लोग इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरीके अपनाते है , लेकिन फिर भी कोई नतीजा नहीं मिलता।
इसीलिए आज हम आपको ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताएगे जो की आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है
हल्दी, दूध और शहद का आप पेस्ट तैयार कर चेहरे, गर्दन, और हाथों पर लगा ले। कुछ देर रुके फिर स्क्रब करते हुए निकाल लें। बाद में पानी से धोकर गुलाब जल स्प्रे कर मॉइश्चराइज़र लगा लें।
टमाटर टैनिंग हटाने के लिए ये बेस्ट है, आप बस टमाटर का रस चेहरे, गर्दन, हाथों और जहां-जहां टैनिंग हुई है वहां लगा लें और थोड़ी देर में धो लें।
आलू का रस भी एक असरदार नुस्खा है, आप बस आलू का ग्रट कर उसका रस निकल ले और टैनिंग वाली जगह पर लगाएं। बस अब जब सूख जाए, पानी से धो लें और मॉइश्चराइज़र लीजिए।
एलोवेरा जेल के कई फायदे हैं, ये टैन हटाने के साथ जली हुई त्वचा को भी ठीक करती है। आप बजार का कोई अच्छा एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते है।