सिंगल रहने से ना सिर्फ सेहत में सुधार होता है बल्कि इससे कई अन्य फायदे भी होते हैं।
आज हम आपको साइंस के हिसाब से बताएंगे कि आखिर सिंगल रहने के फायदे क्या-क्या हैं।
सिंगल रहे से आप सोशली और फाइनेंशियली फ्री रहते हैं। ऐसे लोगों पर कर्ज कम होता है और वो ज्यादा बेहतर लाइफस्टाइल जी सकते हैं।
जो लोग सिंगल होते हैं वो हेल्दी रिलेशनशिप में रहने वालों की तुलना में ज्यादा बेहतर नींद ले पाते हैं।
स्टडी कहती है कि ऐसे लोगों को वर्कआउट का समय ज्यादा मिलता है और ऐसे में वो ज्यादा हेल्दी रहते हैं। आंकड़े कहते हैं कि सिंगल लोग मैरिड लोगों की तुलना में लगभग दुगनी फिजिकल एक्सरसाइज करते हैं।
जो लोग सिंगल रहते हैं वो अपने लिए जल्दी समय निकाल लेते हैं और जो करना चाहते हैं वो करते हैं। वे कहीं भी अपने हिसाब से अपना शेड्यूल बनाते हैं।
साइंस मानती है कि महिलाओं को शादी के बाद ज्यादा समझौते करने पड़ते हैं और इसलिए वो सिंगल लाइफ में ज्यादा खुश रहती हैं। महिलाओं को सिंगलहुड में स्ट्रेस काफी कम होता है।