शिल्पा शेट्टी का फिटनेस प्लान

खुद को मेंटेन रखने के लिए शिल्पा हर तरह की एक्सरसाइज करती हैं।

जिसमें कार्डियो वर्कआउट से लेकर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योगा भी शामिल है।

वे सप्ताह में सिर्फ पांच दिन वर्कआउट करती हैं।

इनमें से दो दिन योग, दो दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और एक दिन कार्डियो के लिए रिजर्व रहता है।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को उन्होंने दो भागों में बांटा हुआ है।

एक अपर बॉडी वर्कआउट और दूसरा लोअर बॉडी वर्कआउट।

स्ट्रेंथ ट्रेनिग के दौरान मांसपेशियों को आकार देने के लिए वे हलके की बजाय भारी वजन उठाना पसंद करती हैं।

इतना ही नहीं, तनाव कम करने के लिए वे योगा के बाद 10 मिनट का मेडिटेशन भी लेती हैं।

उनके दिन की शुरुआत आंवला और एलोवेरा जूस से होती है।

खाना पकाने में वे ऑलिव ऑइल का इस्तेमाल करती हैं।

योगा और व्यायाम के बाद शिल्पा प्रोटीन शेक लेना पसंद करती हैं।