जाने सेब के छिलके के फायदे!

सेब के छिलके में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं

ऐसे में अगर सेब को छील दिया जाए तो उसके फल में मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा भी कम हो जाती है, खासकर फाइबर की मात्रा।

इसलिए बेहतर है कि आप छिलका सहित ही सेब का सेवन करें।

सेब के छिलके वजन घटाने में मददगार हो सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कई अध्ययनों में यह साबित हो चुका है।

सेब का छिलका रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने में सहायक है।इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

सेब का छिलका हृदय रोग के खतरे को भी कम करता है। इसमें कई प्रकार के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

सेब का छिलका टाइप-2 डायबिटीज के खतरे से भी बचाता है। इसमें पाया जाने वाला फ्लैवनॉयड्स टाइप-2 डायबिटीज की बीमारी से बचाने में मदद करता है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!