हर महीने 100 रुपए करें निवेश और पाएं जोरदार लाभ

बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने रेकरिंग डिपॉजिट (RD) पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं।

इसके साथ 12 महीने से 10 साल के बीच अवधि के लिए खोले जाने वाले अकाउंट पर असर दिखेगा।

नई दरें 15 फरवरी 2023 से प्रभावी हो चुकी हैं। इसके अलावा, SBI ने FD पर मिलने वाले ब्याज की दरों को बढ़ा दिया है।

SBI की नई आरडी दरें

RD खाता 12 महीने से 10 साल की अवधि के लिए खोला जा सकता है।

यह खाता मात्र 100 रुपए जमा के साथ शुरू किया जा सकता है।

इसमें मिलने वाला ब्याज 6.5 प्रतिशत से 7 प्रतिशत के बीच है।

कितने साल पर कितना ब्याज दर

एक साल से 2 साल से कम अवधि के लिए RD पर ब्याज दर 6.8 प्रतिशत मिलेगी।

दो साल से लेकर तीन साल से कम की अवधि के लिए एफडी पर ब्याज दर 7 प्रतिशत है। जो पहले 6.75 प्रतिशत था।

तीन साल से पांच साल से कम के कार्यकाल के लिए, दर 6.5 प्रतिशत है।

पांच साल से 10 साल के कार्यकाल के लिए ब्याज दर 6.5 प्रतिशत है।

FD दर भी बढ़ी

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की सावधि जमा Fixed Deposit-FD पर ब्याज दरों में 5 बीपीएस से 25 बीपीएस तक की बढ़ोतरी की है।

नई दरों के मुताबिक, SBI द्वारा सात दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी पर सामान्य नागिरकों को 3 प्रतिशत प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 3.50 से लेकर 7.50 प्रतिशत तक ब्याज मिल रही है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!