RD खाता 12 महीने से 10 साल की अवधि के लिए खोला जा सकता है।
यह खाता मात्र 100 रुपए जमा के साथ शुरू किया जा सकता है।
इसमें मिलने वाला ब्याज 6.5 प्रतिशत से 7 प्रतिशत के बीच है।
एक साल से 2 साल से कम अवधि के लिए RD पर ब्याज दर 6.8 प्रतिशत मिलेगी।
दो साल से लेकर तीन साल से कम की अवधि के लिए एफडी पर ब्याज दर 7 प्रतिशत है। जो पहले 6.75 प्रतिशत था।
तीन साल से पांच साल से कम के कार्यकाल के लिए, दर 6.5 प्रतिशत है।
पांच साल से 10 साल के कार्यकाल के लिए ब्याज दर 6.5 प्रतिशत है।
जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की सावधि जमा Fixed Deposit-FD पर ब्याज दरों में 5 बीपीएस से 25 बीपीएस तक की बढ़ोतरी की है।
नई दरों के मुताबिक, SBI द्वारा सात दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी पर सामान्य नागिरकों को 3 प्रतिशत प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 3.50 से लेकर 7.50 प्रतिशत तक ब्याज मिल रही है।