न्यूनतम 100 रुपये जमा करके एसबीआई में आरडी खोल सकते हैं। आरडी खाता 12 महीने से 10 साल के बीच की अवधि के लिए खोला जा सकता है।
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की तरह, वरिष्ठ नागरिकों को आवर्ती जमा पर भी सभी कार्यकालों में अतिरिक्त ब्याज की पेशकश की जाती है।
एसबीआई आरडी की ब्याज दरें आम जनता के लिए 6.5 प्रतिशत -7 प्रतिशत के बीच होती हैं। वहीं, कार्यकाम के हिसाब में सभी ब्याज दरों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50 आधार अंकों की अतिरिक्त ब्याज मिलती है।
एक वर्ष से 2 वर्ष से कम अवधि के लिए RD पर ब्याज दर आपको 6.8 प्रतिशत मिलेगी।
दो साल से लेकर तीन साल से कम की अवधि के लिए एफडी पर ब्याज दर को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है जो पहले 6.75 प्रतिशत था।
तीन साल से पांच साल से कम के कार्यकाल के लिए, दर 6.5 प्रतिशत है। पांच साल से 10 साल के कार्यकाल के लिए ब्याज दर 6.5 प्रतिशत है।