हिंदू कैलेंडर के हिसाब से माघ के पांचवें दिने में बसंत पंचमी बनाई जाती है, इस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत मानी जाती है।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से आपको इन चीज़ों में सफलता प्राप्त होती है।
मां सरस्वती को इस दिन सफेद और पीले रंग के फूल चढ़ाए जाते हैं। इसके साथ ही भोग में कई सारी चीज़ें चढ़ाई जाती है।
अगर आप मां सरस्वती को खुश करना चाहते हैं तो आपको इन चीजों का भोग जरूर लगाना चाहिए।
बेसन से बने इन लड्डुओं को शुभ माना जाता है और इसलिए इसे मां सरस्वती की पूजा में भी रखा जाता है। अपने पीले रंग के कारण, इस मिठाई को सरस्वती पूजा पर भावना का प्रतीक माना जाता है।
हिंदू मान्यता के अनुसार मां सरस्वती को बूंदी का प्रसाद बहुत पसंद है। मां सरस्वती का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको बूंदी का प्रसाद जरूर चढ़ाना चाहिए।
बसंत का पीला रंग समृद्धि, शांति, प्रकाश, आशावाद और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। वहीं बंगाली पूजा में राजभोग के बिना यह पूजा पूरी नहीं की जा सकती है, क्योंकि यह उत्सव को ऊर्जा से भरने में मदद करता है।
केसर के स्वाद वाला हलवा जो इस उत्सव के दौरान लोगों द्वारा भोग में चढ़ाई जाती है और प्रसाद के रूप में खाई जाती है। यह एक पारंपरिक मिठाई है जिसे कई राज्यों में सरस्वती पूजा में चढ़ाया जाता है।