Sanjay Dutt अब शराब कारोबार में आजमाएंगे हाथ

संजय दत्त ने अल्कोबेव स्टार्टअप, कार्टेल एंड ब्रोज (Cartel & Bros) नामक स्टार्टअप में अपना पैसा लगाया है।

बताया जा रहा है यह स्टार्टअप शराब की कारोबार करेगी। यह स्टार्टअप जल्द ही भारत में लॉन्च होगा।

हालांकि संजय दत्त ने अल्कोबेव स्टार्टअप, कार्टेल एंड ब्रोज (Cartel & Bros) में कितना पैसा लगाया है, अभी तक पता नहीं चल सका है।

अल्कोबेव स्टार्टअप, कार्टेल एंड ब्रोज (Cartel & Bros) एक प्रीमियम शराब ब्रांड है जिसमें संजय दत्त ने अपना पैसा लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार कंपनी प्रीमियम शराब की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

और इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए कंपनी ने अपना पहला शराब प्रोडक्ट लॉन्च भी कर दिया है।

आपको बता दें इस कंपनी को मोक्ष सानी लीड कर रही है।

यह कोई पहला मौका नहीं है जब संजय दत्त ने किसी स्टार्टअप में निवेश किया है।

इससे पहले भी साइबर मीडिया नामक स्टार्टअप में निवेश कर चुके हैं। इसमें उन्होंने 1 फ़ीसदी शेयर खरीदा था।