लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ इसमें 7.6 इंच AMOLED इनर डिस्प्ले और 6.2 इंच की कवर स्क्रीन दी जाएगी।
कंपनी ने दावा किया है इस फोल्डेबल फोन को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर बनाया गया है।
इसमें 12 जीबी रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज दी गई है।
इसकी कीमत 1,799 डॉलर यानी करीब 1,47,600 रुपये से शुरू होती है। यह दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
इसका पहला वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है।
वहीं, बाकी के दोनों वेरिएंट्स में 512 जीबी स्टोरेज और 1 टीबी स्टोरेज दी गई होगी।
इस फोन को क्रीम, आइसी ब्लू और फैंटम, ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकेगा।
इसे ब्लू और ग्रे कलर में भी खरीदा जा सकेगा।
ये दोनों कलर्स केवल Samsung.com वेबसाइट के जरिए ही उपलब्ध होंगे।
इसके प्री-ऑर्डर्स कुछ चुनिंदा बाजारों में शुरू हो गई हैं। इसकी सेल 11 अगस्त से शुरू होगी।