सकट चौथ के दिन इस समय करें चंद्र दर्शन

पंचांग के अनुसार इस वर्ष यह व्रत 10 जनवरी 2023, मंगलवार के दिन रखा जाएगा।  इस दिन को संकष्टी चतुर्थी, लंबोदर संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट चौथ, माघी चौथ और तिल चौथ इत्यादि नामों से भी जाना जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार सकट चौथ व्रत के दिन तीन अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इनमें सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07:15 से प्रातः 09:01 तक रहेगा।

इन शुभ योग का निर्माण

आयुष्मान योग प्रातः 11:20 से पूरे दिन रहेगा और प्रीति योग सूर्योदय से लेकर सुबह 11:20 तक बना रहेगा। इस दिन भद्रा का साया भी लग रहा है।

पंचांग के अनुसार भद्रा काल सुबह 07:15 से दोपहर 12:09 तक रहेगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य को करने की मनाही है।

पंचांग के अनुसार इस दिन चंद्रोदय रात 08:41 पर होगा। इस अवधि में आयुष्मान योग रहेगा। चंद्र देव की पूजा के बाद ही व्रत का पारण किया जाएगा।

सकट चौथ चंद्रोदय समय

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !