संत गाने में प्रयोग किए गए भगवा रंग की बिकनी को लेकर नाराज हैं. संतो ने न केवल इस मूवी के बायकाट करने की बात कही. बल्कि मुंबई जाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे.
बता दें कि हाल ही में पठान मूवी का एक गाना ‘बेशर्म’ रिलीज किया गया है. इस गाने में दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकनी पहने हुए दिख रही है. जो संतों की नाराजगी का सबसे बड़ा कारण है.
संतो ने मांग की है कि यह तो भगवा रंग को उस फिल्म से हटाया जाए नहीं तो संत सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेंगे.
विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने ‘पठान’ मूवी पर बोलते हुए कहा कि यह वही पठान है जो तलवार के डर से सलवार पहना करते थे.
उन्होंने कहा कि इस तरह से मूवी में भगवा रंग का प्रयोग कर सनातन धर्म को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है. जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा.
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पूरी ने पठान मूवी के गाने में दीपिका पादुकोण द्वारा यूज़ की गई भगवा रंग की बिकनी पर एतराज जताया है.
उन्होंने कहा कि भगवा रंग सनातन धर्म का शक्ति का प्रतीक है. मूवी में अश्लीलता के साथ इस रंग को दिखाना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा.
रविंद्र पुरी ने कहा कि मूवी का बारकोड करने के साथ-साथ मुंबई में जाकर इस फिल्म का विरोध किया जाएगा.