सैंज वैली के खूबसूरत नज़ारे देख आप हो जाएंगे मदहोश!

हिमाचल प्रदेश में हर दिन हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं, ये शहर अपनी अनोखी ख़ूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है।

यहां कांगड़ा वैली, किन्नौर घाटी, सोलंग वैली और हब्बन वैली जैसी जगह है।

शयद आप में से कई लोगो ने इन जगहों की सैर की होगी लेकिन क्या कभी आप  ‘सैंज वैली’ गए है।

सैंज घाटी कुल्लू से लगभग 46 किमी की दूरी पर है, ये हिमाचल की वादियों की गोद में बसी हुई है।

आपको यहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और हरियाली ही हरियाली देखने को मिलेगी।

सैंज वैली बेहद लोकप्रिय जगह है, यहां के छोटे-छोटे गांव, घने जंगलों के बीच घूमने के साथ-साथ ट्रैकिंग का मजा ही कुछ और है।

नेचर लवर और एडवेंचर प्रेमियों को ये घाटी किसी जन्नत से कम नहीं लगेगी।

सैंज वैली घूमने के निकल रहे हैं तो फिर आपको शांघड़ गांव में ज़रूर पहुंचना चाहिए।

सैंज वैली में मौजूद खूबसूरत झरने भी सैलानियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। लेकिन साथ ही ध्यान दे यहां पहुंचना आसान नहीं है, उबड़-खाबड़ सड़क मार्ग है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!