रम केक क्रिसमस के लिए दुनिया भर में तैयार किए जाने वाले सबसे लोकप्रिय केक में से एक है। इसे बड़ी ही आसानी से आप कुछ समग्रियों के साथ बना सकती हैं, चलिए फिर जानते है की इसे कैसे बनाया जाए।
आधा कप अनसाल्टेड बटर आधा कप खट्टी क्रीम तीन चौथाई कप दूध आधा कप ब्राउन शुगर दो छोटे चम्मच बेकिंग पाउडर एक चम्मच संतरे का सत्व तीन चौथाई कप रम एक कप कटे हुए अखरोट
चार अंडे दो चम्मच वनीला एसेंस एक कप मैदा एक चम्मच कोको पाउडर आधा कप चीनी
ओवन है तो उसे 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री हीट कर लें, फिर बेकिंग ट्रे को अच्छी तरह से बटर की मदद से चिकना कर लें। मनचाहे ड्राई फ्रूट्स को काट लें, ऊपर से सजाने के लिए एक मुट्ठी काजू को बारीक काट लें। अब बड़े से बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और नमक को मिला लें। दूसरे बर्तन में बटर को ब्राउन शुगर और संतरे के सत्व के साथ दो मिनट तक फेंटे।
इस बटर वाले मिश्रण में अंडे, खट्टी क्रीम, चीनी और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। अब सारे सूखे मैदे वाले मिश्रण को अंडे और बटर वाले मिश्रण में मिलाएं। फेंटते हुए धीरे-धीरे इस मिश्रण में रम और दूध डालें। फेंटे जब तक कि ये मिश्रण बिल्कुल गाढ़ा ना हो जाए। अब इस मिश्रण में अखरोट मिलाएं, फिर पहले से तैयार बेकिंग ट्रे में पलटें।
प्रीहीट ओवन में केक को बेक करें। 55 मिनट बाद एक बार केक को चेक कर लें। केक अच्छी तरह से पककर टूथपिक पर जरा भी ना लगे। तो इसे निकालकर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद बेकिंग ट्रे से निकालें और परोसें।