गुलाब की पंखुडियों से बनाएं ये लिप बाम

घर पर ही गुलाब की पंखुडियों की मदद से लिप बाम बना सकती हैं।

गुलाब की पंखुडियों और विटामिन ई

2 बड़े चम्मच सूखी गुलाब की पंखुड़ियां 1/4 कप नारियल तेल 1 बड़ा चम्मच बीवैक्स पैलेट्स 1/2 चम्मच विटामिन ई तेल 4-5 बूंदें रोज एसेंशियल ऑयल

लिप बाम बनाने का तरीका

पहले सूखे गुलाब की पंखुड़ियों को हल्का क्रश कर लें। अब एक छोटे सॉस पैन में नारियल का तेल, कुचली हुई गुलाब की पंखुड़ियां और बीवैक्स पैलेट्स डालकर मिलाएं। इस मिश्रण को धीमी आंच पर गर्म करें और फिर धीरे-धीरे हिलाएं, जब तक कि वैक्स और नारियल का तेल पूरी तरह से पिघल न जाए।

एक बार पिघल जाने पर गैस को बंद कर दें और मिश्रण को कुछ मिनटों के लिए ठंडा होने दें। अब इसमें विटामिन ई ऑयल और रोज़ एसेंशियल ऑयल डालकर मिलाएं। अब इस मिश्रण को लिप बाम कंटेनर में डालें और लिप बाम को ठंडा होने दें। एक बार जब लिप बाम जम जाए, तो अब आप इसे इस्तेमाल करें।

गुलाब की पंखुड़ियों और बादाम तेल

2 बड़े चम्मच सूखी गुलाब की पंखुड़ियां 2 बड़े चम्मच बीवैक्स पैलेट्स 2 बड़े चम्मच शिया बटर 1 बड़ा चम्मच मीठा बादाम का तेल या जोजोबा तेल रोज एसेंशियल ऑयल की 5-6 बूंदें

इस्तेमाल का तरीका

लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में कुचल लें। अब एक बाउल में बीवैक्स, शिया बटर, और मीठे बादाम का तेल या जोजोबा तेल को मिलाएं। कुछ इंच पानी से भरे सॉस पैन के ऊपर बाउल रखकर इसे एक डबल बॉयलर की तरह इस्तेमाल करें।

सॉस पैन को धीमी से मध्यम आंच पर गर्म करें, जिससे वह धीरे-धीरे एक साथ पिघल जाए। जब मिश्रण पूरी तरह से पिघल कर मिल जाए तो इसे आंच से उतार लें। अब मिश्रण को ठंडा होने दें। फिर इसमें रोज एसेंशियल ऑयल डालकर मिक्स करें।

इस मिश्रण को एक छोटे लिप बाम कंटेनर में डालें और इसे ठंडा होने दें। जब यह पूरी तरह से जम जाए तो आप इसे अपने लिप्स पर इस्तेमाल करें।