फ़रवरी के पहले सप्ताह से ही वैलेंटाइन डे को लेकर कपल्स बेहद ही उत्सुक रहते हैं और साथ में कुछ बेहतरीन समय गुजारने के लिए रोमांटिक जगहों की तलाश करते रहते हैं।
ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ दिल्ली-एनसीआर में मौजूद कुछ रोमांटिक जगहों की तलाश में हैं तो जान ले इन जगहों के बारे में।
फ़रवरी के महीने में यहां का मौसम एकदम रोमांटिक हो जाता है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में मौजूद बड़खल झील किसी भी कपल्स के लिए दिल्ली-एनसीआर की बेस्ट जगह हो सकती है।
हरी-भारी वादियों के बीच वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने कका एक अलग ही मज़ा होता है। आप सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए जा सकते है।
वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के साथ-साथ कुछ एडवेंचर एक्टिविटीज करना पसंद करते हैं तो फिर आपको प्रतापगढ़ फार्म ज़रूर पहुंचना चाहिए। हरियाणा के झज्जर में स्थित प्रतापगढ़ फार्म्स एंड रिसॉर्ट्स किसी भी कपल्स के लिए एक बेस्ट जगह हो सकती है।
यहां पार्टनर के साथ सुकून भरा पल बिताने के अलावा रॉक क्लाइंबिंग, ट्रेकिंग, ज़ोर विंग और एयर राइफल शूटिंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि वीकेंड में यहां दिल्ली से कई कपल्स घूमने के लिए आते है।