फ़रवरी का महीना कपल्स के लिए बहुत खास होता है। इस महीने में वैलेंटाइन डे को एन्जॉय करने के लिए कपल्स घूमने का प्लान बनाते हैं।
अगर आप दोनों एक साथ कुछ हसीन और यादगार पल बिताना चाहते है तो हिमाचल प्रदेश की कुछ ऐसी हसीन जगहों का प्लान बनाएं।
शिमला से लगभग 60 किमी की दूरी पर मौजूद ठियोग है जहां सबसे अधिक कपल्स ही घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां की हसीन वादियों में घूमने के बाद हर कपल्स जीवन भर उस पल को समेटकर रखना पसंद करेगा।
हिमाचल प्रदेश का चोपाल शहर अपनी असीम खूबसूरती के लिए फेमस है। समुद्र तल से लगभग 8 हज़ार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद यह जगह पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है।
चंबा उन रोमांटिक जगहों में शामिल है जहां कपल्स समय-समय पर घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। चंबा में आप चमेरा झील, चामुंडा देवी मंदिर, मणिमहेश झील, अखंड चंडी महल और पहाड़ की चोटी पर मौजूद वज्रेश्वरी मंदिर जैसी खूबसूरत जगह पार्टनर के साथ घूमने का सकते हैं।
रामपुर बुशहर एक ऐसी हसीन जगह है जहां लगभग हर कपल्स वैलेंटाइन डे पर घूमने जाना चाहेगा। यहां आप पदम पैलेस, तानी जुब्बड़ झील, श्राईकोटी टेम्पल और तानी जुब्बड़ झील जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।