रिंकू ने आईपीएल के 16वें सीजन में जमकर रन बनाए थे। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर इतिहास भी रचा था।
इतना शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी उनका टीम में चयन नहीं हुआ।
उनका चयन न होने की वजह यह भी हो सकती है कि शायद सेलेक्टर्स उन्हें थोड़ा और परखना चाहते हैं।
हालांकि डोमेस्टिक क्रिकेट में भी उत्तर प्रदेश के इस युवा खिलाड़ी ने बखूबी दमखम दिखाया है।
आपको बता दें कि विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया में सिलेक्शन से पहले उन्हें काफी धक्के खाने पड़े हैं।
सूर्या भी रिंकू की तरह आईपीएल में अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से सबके दिलों पर छाए हुए थे।
लेकिन उन्हें सेलेक्टर्स लगातार नजरअंदाज कर रहे थे।
सूर्या को 2020 तक चयनकर्ताओं ने एक भी मौका नहीं दिया था।
यही वजह है कि सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इतना लेट डेब्यू किया।
सूर्या ने अपना पहला मैच ही 2021 में भारतीय टीम के लिए खेला था।