कल मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया, जोकि मुंबई के नजरिए से काफी अहम था।
जीत के हीरो रहे 360 डिग्री प्लेयर सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने 49 गेदों पर 103 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 छक्के लगाए।
दरअसल कल का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टॉस जीत कर हार्दिक ने मेजबान टीम मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया, जिसका इस टीम ने भरपूर फायदा भी उठाया।
पूरे 20 ओवर में इस टीम ने अपने 5 विकेट खोकर 218 रन बना दिए। जिसमें की सूर्या ने अपना चमक बिखेरा।
इसके अलावा ईशान किशन और रोहित ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन की अच्छी साझेदारी निभाई, जिसमें ईशान ने 31 और रोहित का 29 रन का योगदान रहा।
जीत के साथ मुंबई अब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका हैं।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!