कई लोगों शादी के शुरुआती दिनों में पत्नी को ढेर सारे गिफ्ट देते हैं, लेकिन बाद में देना बंद हो जाता है। ऐसे में महिलाओं को लगने लगता है कि उनका पति बदल गया है और यह अक्सर झगड़े का कारण बन जाता है।
कई लोगों की यह भी आदत होती है कि वे पत्नी से ज्यादा दोस्तों को समय देने लगते हैं। ऐसे में पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम न बिताना मनमुटाव का कारण बन जाता है और झगड़े बढ़ने लगते हैं।
कभी-कभी रोमांस का खत्म हो जाना भी पति-पत्नी के बीच झगड़े का कारण बन जाता है। रिश्ते में पहले जैसा प्यार न रहने से मनमुटाव बढ़ता है।