घरों की बिक्री में उछाल, आपूर्ति और खरीद में 86 और 22 प्रतिशत की वृद्धि

इस साल जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान घरों की नई आपूर्ति और खरीद में क्रमशः 86 प्रतिशत और 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। संपत्ति सलाहकार प्रॉपटाइगर डॉट कॉम ने यहा जानकारी दी है।

Brush Stroke

प्रॉपटाइगर ने अपनी तिमाही रिपोर्ट ‘रियल इनसाइट (रेजिडेंशियल) (जनवरी-मार्च 2023)’ में कहा कि देश के आठ प्रमुख शहरों में जनवरी-मार्च, 2023 के दौरान घरों की बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 85,850 यूनिट हो गई।

Brush Stroke

यह एक साल पहले की इसी अवधि में 70,630 इकाई रही थी। नए घरों की पेशकश 79,530 इकाई से 86 प्रतिशत बढ़कर 1,47,780 इकाई हो गई।

Brush Stroke

तिमाही के दौरान घरों की बिक्री बढ़ी

अन्य संपत्ति सलाहकार कंपनियों की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि पिछले एक साल में ब्याज दरों में वृद्धि के बावजूद जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान घरों की बिक्री बढ़ी है।

Brush Stroke

बता दें कि वर्ष 2022 के अंतिम महीनों में दिल्ली और एनसीआर के जिलों में प्रॉपर्टी खरीद में तेजी आई है। ऐसा ही हाल देश के अन्य शहरों का भी रहा है।

Brush Stroke

रिपोर्ट के अनुसार दीपावली के आसपास लोगों ने संपत्ति में जमकर निवेश किया। इससे जहां रियल एस्टेट के कारोबार में तेजी आई वहीं यह सेक्टर आर्थिक मंदी के दौर से भी उभरा है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!