इस तारीख से शुरू हो रहा रमजान!

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक पवित्र महीना रमजान 30 दिनों तक चलता है।

बता दें कि रमजान की शुरुआत चांद दिखने के साथ होती है और इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग रोजे रखते हैं।

रमजान के पहले दिन की तारिख को लेकर लोगों में उलझन है। आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है रमजान?

मुस्लिम जानकारों की मानें तो जब माहे शाबान के खत्म होने पर चांद का दीदार होता है, तब उसके अगले से रमजान का पाक व पवित्र महीना शुरू हो जाता है।

शाबान का महीना इस साल 29 दिनों का है तो रोजा 22 मार्च को रखा जाएगा, लेकिन अगर चांद 22 मार्च को नहीं दिखाई देगा तो रमजान 23 मार्च से शुरू होगा।

ऐसे में इस बार रमजान का महीना कब शुरू होगा, इस बात का फैसला 21 मार्च को ही लिया जाएगा।

इस दौरान रोजेदार यानि जो लोग रोजा रखते हैं, उन्हें कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सबसे पहले रोजेदारों को सेहरी से लेकर इफ्तारी के बीच कुछ भी नहीं खाना चाहिए।

साथ ही उन्हें इस दौरान बुरी आदत और गलत विचारों को भी छोड़ देना चाहिए।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!