अचार एक ऐसी चीज है जिसके बिना खाने का स्वाद नहीं आता। वैसे तो अपने शयद तरह-तरह के अचार खाए होंगे, लेकिन क्या कभी राजस्थानी कैर का अचार खाया है ?
कैर 1 किलो, मेथी दाना 1 कप, कलौंजी 2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 4 चम्मच, हल्दी पाउडर 2 चम्मच, हींग 1 चम्मच, नमक स्वादानुसार और सरसों का तेल 1 किलो।
पहले कच्चे कैर सारंगी को 8 घंटे के लिए भिगोकर रख दें, फिर छलनी में डालकर पानी से धो लें।
इसे सूखने के लिए छोड़ दें, जब ये अच्छे से सूख जाए तब इसे जार में डालें और कलौंजी, लाल मिर्च पाउडर, मेथी दाना, हल्दी पाउडर, हींग, नमक आदि को डालकर मिला ले। अब बस जार में तेल डालें और 1 हफ्ते तक लगातार धूप में इसे रख दे।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!