अंबानी परिवार की छोटी बहू Radhika Merchant की मेहंदी की तस्वीरें वायरल!

राधिका मर्चेंट ने मेंहदी सेरेमनी में पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ ही उनके माथे पर मांग टीका और कानों में बड़े-बड़े झुमके दिखाई दे रहे हैं।

राधिका ने अपने बालों को बांधकर चोटी बनाई हुई थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

राधिका की तस्वीरों के अलावा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राधिका मर्चेंट हाथों में मेहंदी रचाए हुए 'घर मोरे परदेसिया' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका से 29 दिसंबर, 2022 को सगाई की थी।

उनकी सगाई राजस्थान के नाथद्वारा मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी।

सगाई में राधिका मर्चेंट ने गोटा पट्टी वर्क वाला पिंक व पीच कलर का शरारा पहना था। वहीं, अनंत अंबानी पर्पल कलर के कुर्ते में नजर आए थे।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !