टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री गर्ल के कारण सुर्खियों में हैं।
पृथ्वी एक मिस्ट्री गर्ल के साथ मुंबई के एक पब में न्यू ईयर की पार्टी सेलीब्रेट करते स्पॉट किए गए। फैंस इस मिस्ट्री गर्ल का नाम पूछ रहे हैं।
बता दें कि Prithvi Shaw के साथ नजर आने वाली मिस्ट्री गर्ल एक्ट्रेस निधि तापड़िया हैं।
वह महाराष्ट्र के नासिक जिले की रहने वाली हैं। निधि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
निधि तपाड़िया ने साल 2016 में बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की थी। निधि टीवी शो सीआईडी में काम कर चुकी हैं।
इसके अलावा वह जट्टा कोका गाने में भी नजर आई थीं. उन्होंने टोनी कक्कड़ के एक गाने में भी काम किया है।