शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाना लगभग हर कपल्स का ख्वाब होता है। इसलिए वो भारत की ऐसी-ऐसी बेहतरीन जगहों पर जाना चाहते हैं जहां वो रोमांटिक तस्वीर ले सकें।
अगर आप छत्तीसगढ़ में प्री-वेडिंग फोटोशूट करना चाहते है तो इन रोमांटिक जगहों पर पहुंच सकते हैं।
मैनपाट एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। जहां घूमने और फोटोग्राफी के लिए हजारों कपल्स पहुंचते हैं। यह मनोरम दृश्य-झील और झरनों के लिए पूरे देश में फेमस है। आपको बता दें कि यहां फोटोग्राफी के लिए कोई भी चार्ज नहीं लगता है।
सरोवर के आसपास मौजूद फूलों के बाग़ में एक से एक बेहतरीन और मनमोहक तस्वीर पार्टनर ले साथ ले सकते हैं। कहा जाता है जब शाम के समय सरोवर के आसपास लाइट्स जलती है नज़ारे और भी हसीन हो जाते हैं। यहां फ्री एंट्री है और प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए कोई भी चार्ज नहीं लगता है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से लगभग 25 किमी की दूरी पर मौजूद इस फोर्ट में आज भी हजारों कपल्स फोटोशूट के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें कि फोर्ट में घूमने के लिए कोई टिकट नहीं लेना होता है। प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए भी चार्ज नहीं देना होता है।
इस पार्क की मनोरम दृश्य और हसीन नज़ारे आपकी तस्वीर को जीवन भर के लिए यादगार बना सकते हैं। नेचर को भी आप पानी तस्वीरों में शामिल कर सकते हैं। घूमने के लिए 50 रुपये का टिकट लेना होता है। फोटोशूट के लिए आपको पार्क के गार्ड से अनुमति लेनी होगी।