साल 2020 में खबर सामने आई कि अभिनेता ने हिमानी सिंह नाम की डॉक्टर से शादी कर ली है।
हालांकि, कोरियोग्राफर ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कभी कोई बयान नहीं दिया।
वहीं अब इस कपल की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है।
हिमानी सिंह और प्रभु देवा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
कहा जा रहा है कि कपल को तिरुपति बालाजी मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया।
हाल ही में प्रभु देवा ने अपना 49वां जन्मदिन मनाया।