आप इस योजना में निवेश कर पैसा दोगुना कर सकते हैं और यह सबसे पुरानी सरकारी बीमा योजना है.
इस योजना में पॉलिसीधारक को 50 लाख तक की सुविधा मिलती है.
इसमें 19 साल से 55 साल तक की आयु के लोग निवेश कर सकते हैं. इसमें आपको बोनस भी मिलता है.
साथ ही न्यूनतम 20,000 रुपये और अधिकतम 50 लाख रुपये सम एश्योर्ड का फायदा मिलता है.
अगर इस स्कीम के बीच में पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो सारा पैसा नॉमिनी को दे दिया जाता है.
इसमें अगर पॉलिसीधारक लगातार 4 साल तक पॉलिसी रखता है तो पॉलिसीधारक को लोन की सुविधा भी दी जाती है.
अगर आप पॉलिसी को बंद करना चाहते हैं तो 3 साल बाद करवा सकते हैं, लेकिन अगर आप 5 साल से पहले बंद कर देते हैं तो आपको बोनस का लाभ नहीं मिलेगा.