पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी में कमाई कमीशन के जरिए होती है। जो भी पोस्ट ऑफिस की सेवाएं अपने इलाके में देते हैं।
इसकी दर पोस्ट ऑफिस के साथ हुए MoU में तय की जाती है। दो प्रकार की पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी होती हैं।
पहला आउटलेट फ्रेंचाइजी और फ्रेंचाइजी पोस्टल एजेंट्स। आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी फ्रेंचाइजी प्लान चुन सकते हैं।
आवेदन करने वाले व्यक्ति का कोई भी परिवारजन पोस्ट डिपार्टमेंट मे कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
वहीं, किसी सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं पास होना चाहिए।
इसके अलावा उसकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी जरूरी है।
पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी खोलने के बाद डाक टिकट, स्पीड पोस्ट, मनी ऑर्डर आदि कई तरह की सर्विस देकर कमाई कर सकते हैं।
एक डाक पोस्ट की बुकिंग पर 3 रुपये, स्पीड पोस्ट पर 5 रुपये, पोस्टेज स्टांप और स्टेशनरी की बिक्री पर 5 प्रतिशत कमीशन मिलेगा।