चमकदार स्किन पाने के लिए अनार से बनाएं ये स्क्रब!

चमकदार स्किन पाने के लिए स्क्रब करना जरुरी होता है, लेकिन अच्छे स्क्रब काफी महंगे होते हैं।

ऐसे में क्यों न आप घर पर ही स्क्रब बना ले, ये न आपके चेहरे को नुकसान देगा और स्किन को भी फ्रेश रखेगा।

ऑयली स्किन

आप 2 बड़े चम्मच अनार का रस, 2-3 बड़े चम्मच बेसन, एक चम्मच अनार का पेस्ट और 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल ले। अब एक बाउल में बेसन और अनार का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

फिर अनार का पेस्ट और एलोवेरा जेल डालें मिलाएं। फेस स्क्रब तैयार है, आप पहले चेहरे को साफ करें फिर इसे लगाएं। लगाने के बाद सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से 5-10 मिनट मसाज करें। फिर 10 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें।

रूखी स्किन

आप एक चम्मच अनार का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच दूध, एक बड़ा चम्मच कोको पाउडर, 4-5 बूंद शहद ले। अब अनार के पेस्ट में दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें।

इसी में कोको पाउडर और शहद डालें, और अच्छी तरह से मिला लें। होममेड स्क्रब तैयार है। लगाने से पहले चेहरा साफ़ कर ले, फिर फेस स्क्रब को चेहरे पर लगाएं और त्वचा को एक्सफोलिएट करें। बस 15 मिनट बाद पानी से धो लें और स्किन पर मॉइश्चराइजर लगा ले।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!