दुनिया में कुछ जगह ऐसी भी हैं, जहां पर हर समय सूरज का उजाला रहता है। कभी रात नहीं होती है।
सूरज और चांद का निकलना एक कभी न बदलने वाली प्रक्रिया है। इसी से दिन और रात का चक्र पूरा होता है।
लेकिन ये बात सच है कि दुनिया में कुछ जगहों पर रात नहीं होती है। तो चलिए जानते हैं ऐसे देशों के बारे में…
नार्वे को ‘लैंड ऑफ द मिडनाइट सन’ के नाम जाना जाता है। ये एक ऐसी जगह है जहां पर मई के महीने से लेकर जुलाई के महीने के अंत तक सूरज नहीं डूबता है। यहां 76 दिनों तक लगातार सूरज चमकता रहता है।
हर जगह 24 घंटों के दिन-रात होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि फिनलैंड ऐसा देश है जहां पर पूरे 23 घंटे तक सूरज चमकता है। यहां की कुछ जगह ऐसी भी है, जहां पर गर्मी के दिनों में 73 दिनों तक रात नहीं होती है।
मई से लेकर जुलाई तक यहां पर हमेशा सूरज चमकता है। यहां की सबसे आश्चर्यचकित कर देने वाली बात है कि यहां पर लगभग रात में 12 बजकर 30 मिनट पर सूरज डूबता है और 51 मिनट के बाद फिर से सूर्योदय हो जाता है।
आइसलैंड ग्रेट ब्रिटेन के बाद यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है। यहां पर आधी रात को भी आप सूरज की रोशनी का लुफ्त उठा सकते हैं। जी हां यहां पर आधी रात में भी सूरज की रोशनी फैली रहती है।
कनाडा साल में ज्यादातर समय बर्फ से ढका रहता है। गर्मी के दिनों में आपको यहां पर रात का नजारा देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि गर्मियों में यहां कई दिनों तक लगातार सूरज चमकता है।