पिथौरागढ़ में घूमने के लिए बेस्ट जगहे!

ये जगह इतनी खूबसूरत है कि एक बार यहां जाने के बाद आप इस अनुभव को भूल नहीं पाएंगे.

प्रकृति की गोद में बसे पिथौरागढ़ की हरी-भरी वादियां, सुंदर झीलें, गर्मी में ठंडी हवाओं का अहसास इस जगह को मिनी कश्मीर बनाता है.

यहां घूमने के लिए आपको बहुत ज्‍यादा पैसों की जरूरत नहीं है.

कश्‍मीर जाने के लिए आपको कम से कम 15 से 20 हजार रुपए की जरूरत पड़ेगी,

लेकिन अगर आपके पास 5 से 10 हजार रुपए भी हैं, तो आप आराम से पिथौरागढ़ का मजा ले सकते हैं.

पिथौरागढ़ में जोलिंगकांग और अंछेरीताल दो झीलें हैं, जो बहुत मशहूर हैं.

इसके अलावा यहां से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर टनकपुर में मां पूर्णागिरी का मंदिर है.

इतना ही नहीं, पिथौरागढ़ में आप राफ्टिंग, स्‍कीइंग और पैराग्‍लाइडिंग का मजा भी ले सकते हैं.

अगर आप दिल्ली से पिथौरागढ़ जाने का प्‍लान बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको करीब 500 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी.

यानी 10 से 12 घंटे का सफर करके आप राजधानी से पिथौरागढ़ पहुंच सकते हैं.

पिथौरागढ़ जाने के लिए आप काठगोदाम तक ट्रेन से जा सकते हैंद्व उसके बाद टैक्‍सी से आगे का रास्‍ता तय कर सकते हैं.