इसी तरह पिस्ता के कई जादुई फायदे हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
पिस्ते में दो एंटीऑक्सीडेंट्स ल्यूटिन और जॉक्सन्थिन के गुण पाए जाते हैं जो मोतियाबिंद को रोकने में मदद करते हैं।
पिस्ते में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण ये हमारे पाचन तंत्र और आंत को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
दस्त की समस्या से जूझ रहे हैं तो पिस्ते के सेवन से आपको इसमें काफी मदद मिल सकती है। बस पिस्ते के पेड़ की छाल का काढ़ा बना लें और फिर दस्त के दौरान इसका सेवन करें।
पिस्ते के बीज के तेल को सिर पर लगाने से या इससे मालिश करने से सिर दर्द में राहत मिलती है।