गर्मियों का ले मजा बनाएं पारसी फालूदा!

अगर आप भी घर पर फालूदा का लुत्फ उठाना चाहते है तो पारसी फालूदा एक बार जरूर बनाएं। इससे बनाने में बस 10 मिनट लगेंगे।

पारसी फालूदा सामग्री

फालूदा सेव 1 पैकेट, ठंडा दूध 1 गिलास, ठंडा दही 1 कप, सब्जा बीज 1 बड़ा चम्मच, रूह अफजा 1 कप, आइसक्रीम ½ वनीला, तरबूज 1 कप, चेरी 10 टुकड़े, बर्फ, नारियल 2 चम्मच, और रबड़ी 3 चम्मच।

पारसी फालूदा रेसिपी

पहले फालूदा को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें, आप चाहे तो इसे उबाल भी सकती है। जब फालूदा उबल जाए तब इसे छान ले और एक चम्मच तेल भी इसमें डाल दे।

अब सब्जा बीज को भी पानी में डालकर रख दें। फिर एक गिलास में ठंडा दूध और दही डालकर फेंट लें।

साथ में तरबूज के छोटे-छोटे टुकड़े डाल दें और ऊपर से फालूदा, सब्जा के बीज डालकर मिला ले। अब कसा हुआ नारियल, आइसक्रीम, रबड़ी, रूह अफजा और चेरी डलकर सर्व करें। आप इसे सर्व करने से पहले फ्रिज में भी रख सकती है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!