अगर आप चावल को हेल्थी और टेस्टी बनाना चाहते है तो पनीर फ्राइड राइस एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। चलिए जानते है इसे कैसे बनाया जाए।
1/2 कप उबले चावल 8-10 पनीर क्यूब्स 1 टेबल-स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट 1/2 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी-स्पून काली मिर्च 1 टी-स्पून सोया सॉस
नमक स्वादानुसार 1 कटा हुआ प्याज 1 कटा हुआ गाजर 1/2 कटी शिमला मिर्च 1/4 कप कटा हुआ मशरूम
पनीर फ्राइड राइस बनाने के लिए आपको उबले हुए चावल चाहिए और मुख्य सामग्री पनीर। पनीर को छोटे टुकड़ो में काटना आवश्यक है। पनीर के कुबेस को मक्के के आते में लपेटकर गरम आयल में फ्राई कर ले और उसे क्रिस्पी होने दे।
एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए। अब प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और मशरूम आदि सब्जियाँ और पनीर को कढ़ाई में डालें। उन्हें अच्छी तरह से टॉस करें और फ्लेवर मिक्स होने दें।
इसके बाद सब्जियों में लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर डेल और सोया सॉस भी डालकर अच्छे से मिलाएँ। मसालों को सब्जी में मिलाने के बाद स्वादानुसार नमक डालें।
अब आप अंतिम चरण में है जहां आपको पके हुए चावल डालने है और सब्जियों के साथ अच्छी तरीके से मिलाये। अब आपके पनीर फ्राइड राइस तैयार है जिसे एक बाउल में गरमागरम परोसें और आनंद लें!
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!