जून का महीना खत्म होने और जुलाई का महीना शुरू होने के साथ ही इसमें कई जरूरी बदलाव देखने को मिलेंगे.
जुलाई में होने वाले ये बदलाव निस्संदेह आम आदमी की आर्थिक स्थिति पर असर डालेंगे.
इस बार 1 जुलाई को एलपीजी गैस की कीमत में बदलाव होने की उम्मीद है.
1 जुलाई, 2023 से एक नया प्रावधान लागू किया जाएगा, जो विदेश में क्रेडिट कार्ड खर्चों को टीसीएस (सोर्स पर टैक्स कलेक्शन) के अधीन करेगा.
पिछले महीनों की तरह जुलाई में भी सीएनजी और पीएनजी (PNG) की कीमतों में बदलाव हो सकता है.
यदि आपने अभी तक अपना आईटीआर दाखिल नहीं किया है, तो इसे 31 जुलाई तक पूरा करना सुनिश्चित करें.