इस महाशिवरात्रि करें नीलकंठ महादेव के दर्शन!!

महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस साल 18 Feb को है, लोग इस दिन भगवान शिव की भक्ति में डूब जाते है।

ऐसा माना जाता है की जो इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करते है उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

इसीलिए आप भी महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर जाकर भगवान शिव का अभिषेक करें और सच्चे मन से उनकी पूजा करे।

बता दे उत्तराखंड में एक अद्भुत शिव मंदिर हैं नीलकंठ महादेव, जहां शिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की भिड़ी होती है। आप चाहे तो यहां आकर भोले बाबा की पूजा कर सकते है।

नीलकंठ महादेव ऋषिकेश से 32 किलोमीटर दूर जंगल के पास है, ये भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है।

मान्यताओं के अनुसार, देवताओं और असुरों ने अमृत पाने के लिए समुद्र मंथन यही किया था और समुद्र मंथन से विष निकला था, जिसे भगवान शिव ने पी लिया और उनका गला नीला हो गया। बस तभी से यहां नीलकंठ महादेव का मंदिर स्ठापित हो गया।

नीलकंठ महादेव मंदिर में चांदी से बने शिवलिंग का आप दर्शन कर सकते है।

आपको बता दे जो लोग बद्रीनाथ और के केदारनाथ धामों के दर्शन नहीं कर पाते उन्हें  नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन जरुर करने चाहिए।

इसके अलावा, नीलकंठ महादेव मंदिर की सामने की पहाड़ी पर “पार्वती” जी को समर्पित एक मंदिर है । यहां भी शिवरात्रि और सावन में काफी भीड़ लगी रहती है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!