गर्म पानी से नहाने के बाद दर्द वाले हिस्से पर थोड़ा सा लैवेंडर का तेल लगाएं. करीब 10 मिनट तक मोच या दर्द वाली जगह पर मसाज करें. इसे रोजाना दोहराएं जब तक कि गर्दन का दर्द पूरी तरह ठीक न हो जाए।
इसके लिए आपको बस दर्द वाली जगह पर पहले तीन से चार मिनट के लिए गर्म पानी से शॉवर लेना है. 35 से 40 सेकंड के लिए ठीक ऐसा ही ठंडे पानी के साथ करना है. ऐसा करने से मसल्स की स्टिफनेस कम होगी और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा जिससे सूजन और दर्द कम होगा।
गर्म पानी की सिकाई और मसाज के साथ-साथ हल्दी वाला दूध भी जरूर पियें. हल्दी और दूध में मौजूद एंटीबायोटिक प्रॉपर्टीज और कैल्शियम गर्दन के दर्द से आपको राहत दिलाने में मदद करेंगे।
इसके लिए एक बाल्टी गुनगुने पानी में एक से दो कप सेंधा नमक मिलाकर नहाएं. 2 से 3 दिन ऐसा करने से आपको दर्द में काफी राहत मिलेगी।