दिल्ली के इन बाजारों में करे नवरात्रि की खरीदारी!

अगर नवरात्रि की तैयारियों के लिए खरीदारी करनी है तो दिल्ली की कुछ बाजारें है।

जहां से आप नवरात्रि की सजावट, माता के श्रृंगार के सामान से लेकर आ सकते है।

सदर बाजार

सदर बाजार दिल्ली का थोक बाजार है, आपको यहां सस्ते में सामान मिल जाएगा। नवरात्रि के लिए सजावट का सारा सामान साथ ही पूजा का सामान भी कम दाम में मिलेगा।

लाजपत नगर

अगर आपको डांडिया नाइट्स में शामिल होने के लिए  ट्रेडिशनल ट्रेंडी आउटफिट चाहिए तो लाजपत नगर बाजार बेस्ट है।

पहाड़गंज

पहाड़गंज मार्केट में त्योहार के दिनों में काफी भीड़ रहती है, क्योकि यहां कपड़े, ज्वेलरी, जूते, सजावट का सामान, मूर्तियां आदि सब कम पैसों में मिल जाता है।

करोल बाग

करोलबाग दिल्ली की लोकप्रिय बाजारों में शामिल है, यहां खरीदारी की भीड़ लगी रहती है। आप कपड़े, बैग और वैरायटीज वाले गिफ्ट्स खरीद सकते हैं।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!