इन नेचुरल चीजों से करें मेकअप रिमूव!

आइए जानते हैं घर पर मेकअप रिमूव करने के नेचुरल तरीकों के बारे में.

नारियल का तेल

कॉटन में नारियल का तेल लगाकर फेस पर रब करें और फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें. इससे आपका मेकअप आसानी से छूट जाएगा

एलोवेरा जेल

मेकअप हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है

कच्चे दूध

इसमें रूई भिगोकर चेहरे को साफ कर लें. इससे मेकअप पूरी तरह क्लीन हो जाएगा और चेहरे का मॉइश्चर भी बरकरार रहेगा

खीरे

खीरे को घिसकर रस निकाल लें. अब इसमें कॉटन डिप करके चेहरे को क्लीन कर लें. पानी से धोकर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें