फेमस डांस रियलिटी शो नच बलिए 10 का आगाज जल्द ही होने वाला है. ऐसे में कंटेस्टेंट की लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस बार नच बलिए के मंच पर कौन-कौन सी जोड़ियां धमाल मचाने के लिए तैयार हैं तो देखें पूरी लिस्ट.
लंबे समय से रॉकी जयसवाल को डेट कर रही हिना खान इस बार नच बलिए के मंच पर रॉकी के साथ नजर आ सकती हैं.
अनुपमा स्टार गौरव खन्ना और उनकी वाइफ आकांक्षा चमोला भी नच के मंच पर नजर आ सकते हैं.
पंड्या स्टोर्स की एक्ट्रेस शाइनी दोशी ने मशहूर बिजनेसमैन लवेश खैरजानी से 2020 में शादी की थी. ये जोड़ी भी नच बलिए के मंच पर साथ में नजर आ सकती है.
अंकिता लोखंडे और विकी जैन भी इस बार नच बलिए 10 में नजर आ सकते हैं. इससे पहले यह जोड़ी झलक दिखला जा के दसवें सीजन में भी नजर आ चुकी है.
बिग बॉस 16 में नजर आई श्रीजिता डे अपने विदेशी मंगेतर माइकल ब्लोहम पपे के साथ नच बलिए 10 में नजर आ सकती हैं.
अनुपमा फेम रूपाली गांगुली भी अपने हस्बैंड अश्विन के वर्मा के साथ इस बार नच बलिए में नजर आ सकती हैं.
दिव्या अग्रवाल भी अपने मंगेतर अपूर्वा पडगांवकर के साथ इस शो में हिस्सा ले सकती हैं.