Mutual fund में Invest करते समय बरते ये सावधानी

म्यूचुअल फंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। बीते कुछ समय में लोगों को इससे काफी अच्छा रिटर्न मिला है।

SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करके लम्बे समय में काफी अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।

बता दें कि म्यूचुअल फंड में निवेश 500 से 1000 रुपए से शुरू कर सकते हैं।

म्यूचुअल फंड में निवेश करने का मन बना चुके हैं तो इसमें इनवेस्ट करने से पहले कुछ बातों को जरूर जान लें।

इंवेस्टमेंट से पहले जान ले कि रिस्क लेने की क्षमता कितनी है।

स्कीम से जुड़ी या फंड से जुड़ी जो भी नियम व शर्त हैं उन्हें ध्यान से पढ़े।

म्यूचुअल फंड की स्कीम का चुनाव करने के बाद योजना को जारी करने वाली कंपनी की पूरी जानकारी लें।

कंपनी का पिछले कुछ सालों का ट्रैक रिकॉर्ड और ग्रोथ को देखकर ही निवेश का फैसला लें।