क्यों न इस बार मशरूम पुलाव घर पर बनाया जाए, ये खाने में तो स्वाद है ही लेकिन साथ ही ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
3 बड़े चम्मच तेल, 1 कप चावल, मशरूम 200 से 250 ग्राम, बारीक कटी हुई 1 प्याज़ , 1 टमाटर , 1 आलू , हरी मिर्च 1 से 2, अदरक लहसुन का पेस्ट आधा चम्मच , नारियल का दूध 1 कप, पानी और नमक आवश्यकतानुसार, 1 तेज पत्ता , 1 इंच दालचीनी, 2-3 इलायची, 3-4 लौंग, 5-6 काली मिर्च और 1 छोटा चम्मच जीरा।
पहले चावल को अच्छी तरह धोएं, फिर 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। अब सब्जियों को अच्छी तरह धोकर काट लें, फिर एक प्रेशर कुकर में तेल गरम करें।
अब जीरा व अन्य साबुत गरम मसाले डालें भूनें, फिर प्याज़ व अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। इसके बाद, टमाटर, आलू और मशरूम डालें और मध्यम आंच पर पकने तक 4 से 5 मिनट तक भूनें। साथ ही बीच-बीच में चलाते रहें।
अब पानी निथारकर भीगे हुए चावल और कटी हुई हरी मिर्च डालें , इसे 1 से 2 मिनट तक भूनें। फिर नारियल का दूध और पानी डालें साथ ही स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें। इसे 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं। बस लीजिए मशरूम पुलाव तैयार है, इसे धनिया या पुदीने से सजाकर सबको खिलाए।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!