आप भी चाहे तो मशरूम की खेती कर कमा सकते है लाखों

आप भी चाहे तो मशरूम की खेती कर कमा सकते है लाखों

आज हम आपको मशरूम फार्मिंग के रूप में एक अच्छा बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं जिसमें आपको सिर्फ 5000 रुपये का ही निवेश करना होगा।

मशरूम की खेती करने के लिए आपको बस अपने कमरे में बांस की एक झोपड़ी बनानी होगी। उसमें आपको मशरूम उगाना है.

आपको बता दें कि देश में सालाना 1.44 लाख मीट्रिक टन मशरूम का उत्पादन होता है और इसकी मांग रोजाना बढ़ती जा रही है.

इसकी खेती अक्टूबर से मार्च के बीच करना अच्छा होता है.

मशरूम की खेती में इस्तेमाल होने वाली खाद ,गेहूं या चावल के भूसे और कुछ रसायनों को मिलाकर तैयार की जाती है

लगभग 40 से 50 दिनों में आपके मशरूम तैयार हो जाएंगे, जिसे आप आसानी से बेच सकते हैं.

मशरूम की खेती खुले में नहीं की जाती है, इसके लिए आपको छायादार जगह की जरूरत होती है.

अगर आप इसका बिजनेस सही ढंग से करते है तो आप लागत से कई गुना ज्यादा मुनाफा कमा सकते है.