मुकेश अंबानी का जन्म खाड़ी देश यमन में 19 अप्रैल 1957 को हुआ था। इसके बाद वे अपने परिवार के मुंबई आ गए।
जहां उन्होंने बॉम्बे यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन किया। इसके वे आगे की पढ़ाई करने स्टैनफोर्ट यूनिवर्सिटी चले गए।
लेकिन कारोबार में दिलचस्पी होने के कारण 1981 में पिता धीरूभाई अंबानी के साथ रिलायंस से जुड़ गए और यहां से उनके कारोबारी सफर की शुरुआत हुई।
1985 में रिलायंस टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज का नाम बदलकर रिलायंस इंडस्ट्रीज रख दिया और इसके बाद तेजी से कंपनी ने अन्य सेक्टर में कारोबार का विस्तार करना शुरू कर दिया।
पिता और छोटे भाई अनिल अंबानी के साथ उन्होंने कंपनी को पेट्रोलियम रिफाइनरी, टेलीकॉम और अन्य सेक्टरों में विस्तार किया।
हालांकि 6 जुलाई 2002 को पिता धीरूभाई अंबानी के अचानक निधन के बाद दोनों भाइयों में कारोबार चलाने को लेकर मतभेद होने लगे और जिसके बाद कारोबार का बंटवारा हो गया।
मुकेश अंबानी के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज आ गई, जबकि अनिल अंबानी के पास रिलायंस कैपिटल और रिलायंस कम्युनिकेशन जैसी कंपनियां आईं।
मुकेश अंबानी के कारोबार संभालने के समय रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 75000 करोड़ रुपये था।
मुकेश अंबानी की मेहनत के कारण आज इसका बाजार पूंजीकरण 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।