IPL के इतिहास में एमएस धोनी ने रचा नया कीर्तिमान!

Cream Section Separator

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में होती है।

उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में अपना फिनिशर रूप दिखाया और कई लंबे स्ट्रोक लगाए।

उन्होंने अपनी छोटी पारी के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।

महेंद्र सिंह धोनी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे।

उनके मैदान में आते ही फैंस में एक अलग जोश दिखाई दिया और धोनी ने भी अपने फैंस को अपने बल्ले से निराश नहीं किया।

मैच में दूसरा छक्का लगाते ही उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 5000 रन पूरे कर लिए हैं।

अब उनके नाम 237 मैचों में 5004 रन दर्ज हैं, जिसमें 24 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी:

1. विराट कोहली: 224 मैच में 6706 रन बनाए 2- शिखर धवन : 207 मैच में 6284 रन 3- डेविड वॉर्नर : 163 मैच में 5937 रन

4- रोहित शर्मा: 228 मैच में 5880 रन 5- सुरेश रैना : 205 मैच में 528 रन 6- एबी डिविलियर्स: 184 मैच में 5162 रन 7- एमएस धोनी: 237 मैच में 5004 रन

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!